Mustafa Ansari
Ranchi : बूटी निवासी समाजसेवी राजेश महतो(48) का बुधवार रात्रि निधन इलाज के क्रम में अस्पताल में हो गया। वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार जुमार नदी घाट में किया गया। साथ ही उनकी आत्मा की शांति के लिए घाट पर ही दो मिनट का मौन धारण किया गया। वह जुमार नदी छठ पूजा समिति के अध्यक्ष राजू महतो के बड़े भाई थे। स्व. राजेश महतो के पत्नी के अलावे दो लड़का व एक लड़की हैं। इनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। इनके निधन पर पूर्व सांसद राम टहल चौधरी,कुरमी विकास परिषद के प्रदेश अध्यक्ष रणधीर चौधरी,शीतल ओहदार सहित अन्य लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
