VISHNU LAHA
सिल्ली: समग्र शिक्षा कार्यक्रम के तहत समावेशी शिक्षा के अंतर्गत तीन से लेकर अठारह वर्ष के दिव्यांग बच्चों का निशुल्क जांच व उपकरण शिविर लगाया गया। इस शिविर में सिल्ली प्रखंड के लगभग 139 बच्चों का जांच किया गया जिसमें 113 बच्चों को उपकरण के लिए चुना गया। शिविर प्रखंड कार्यालय सिल्ली में आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला परिषद के उपाध्यक्ष बीना देवी चौधरी शामिल हुई और बच्चों का उत्साह बढ़ाया। मौके पर अंचलाधिकारी अरुणिमा एक्का, बीआरसी के शोभा सिंह, मनोज कुमार, सुरेश चौधरी, कृष्ण हेंब्रम, उमेश कुमार, राजेश सेठ, प्रेम कुमार महतो एवं संबंधित विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।
