सोनारडीह स्थित रेलवे फाटक संख्या-7 अस्थायी रूप से 10 मार्च तक रहेगा बंद

360° Ek Sandesh Live

RAJU CHAUHAN

कतरास: सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि रेल संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ट्रेनों की सुरक्षित एवं सुचारु आवाजाही से सम्बंधित कार्य हेतु सोनारडीह स्थित रेलवे फाटक संख्या-7/SPL./3T पर सड़क यातायात को अस्थायी रूप से बंद रखा जाएगा। यह कार्य 7 मार्च एवं 10 मार्च को निर्धारित किया गया है। दोनों तिथियों को रात्रि 10:00 बजे से प्रातः 05:00 बजे तक उक्त रेलवे फाटक से किसी भी प्रकार का सड़क आवागमन संभव नहीं होगा। रेल प्रशासन आम जनता, स्थानीय निवासियों, व्यवसायियों तथा वाहन चालकों से विनम्र अनुरोध करता है कि वे निर्धारित तिथि एवं समयावधि के दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। साथ ही, अनावश्यक असुविधा से बचने हेतु अपनी यात्रा की पूर्व योजना सुनिश्चित करें तथा यातायात संबंधी निर्देशों एवं संकेतकों का पालन करें। जनसहयोग से ही रेल संरक्षा संबंधी कार्यों को समयबद्ध एवं सफलतापूर्वक पूर्ण किया जा सकता है। रेल प्रशासन आपके सहयोग के लिए आभारी है।

Spread the love