सोनू इमरोज हत्याकांड व डबल मर्डर के मुख्य आरोपी शमशेर ने किया आत्मसमर्पण

360° Crime Ek Sandesh Live

Kamesh Thakur

रांची: पुलिस के दवाब से परेशान होकर अपराधी शमशेर आलम ने रांची सिविल कोर्ट में आत्मसमर्पण किया।
हिंदपीढ़ी में डबल मर्डर, अपराधी सोनू इमरोज हत्याकांड समेत कई मामले में शामिल अपराधी ने शुक्रवार को सरेंडर कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में पुलिस की टीम लगातार उसकी गिरफ्तारी करने के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। इसी दबिश से परेशान होकर उसने कोर्ट में सरेंडर दिया।
शमशेर आलम साल 2015 हिंदपीढ़ी में डबल मर्डर केस में जेल गया था। इसके बाद उसने साल 2018 में मेन रोड डेली मार्केट के पास सोनू इमरोज का मर्डर किया। वारदात को अंजाम देने के बाद वह फरार चल रहा था।
पुलिस हिंदपीढ़ी कांड संख्या 40/25 के अलावा कई और केस में भी लगातार उसकी तलाश कर रही थी। इसी दबाव में उसने सरेंडर कर दिया है। ेशमशेर कोलकाता में रह रहा था और वहीं से हिंदपीढ़ी इलाके में रंगदारी वसूलने का काम कर रहा था।

Spread the love