सऊदी अरब से स्वदेश आया धनंजय महतो का पार्थिव शरीर

360°

Eksandeshlive Desk

रांची : धनंजय महतो का पार्थिव शरीर रविवार को सऊदी अरब से झारखंड लाया गया। उनके पार्थिव शरीर को गांव तक पहुंचा दिया गया है। धनंजय महतो हजारीबाग के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के बंडखड़ी गांव के रहने वाले थे। सऊदी अरब में हुए एक हादसे में झारखंड के मजदूर धनंजय महतो की मौत हो गई थी। इस बाबत जानकारी के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सऊदी अरब में मृत धनंजय महतो के पार्थिव शरीर को स्वदेश लाकर गांव तक पहुंचाने का निर्देश अधिकारियों को दिया था।

इसके बाद राज्य सरकार के अधिकारियों ने विदेश मंत्रालय के जरिये इसकी कोशिशें तेज कर दी थी। अधिकारियों ने बताया कि राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष की ओर से कंपनी एवं परिजनों के साथ समन्वय स्थापित कर मृतक के परिवार को मुआवजा दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि 29 वर्षीय धनंजय महतो लार्सन एंड टुब्रो (एल एंड टी) में काम करते थे। 24 मई को वहां हुई एक दुर्घटना में उनकी मौत हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने उनके पार्थिव शरीर को स्वदेश वापस लाने का आग्रह झारखंड सरकार से की थी।

Spread the love