Eksandesh Desk
चाइबासा: प्रतिबंधित भाकपा (माओ०) नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा,कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है, जिसके आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 BN, झारखण्ड जगुआर एवं सीआरपीएफ की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है।
इसी क्रम में प्रतिबंधित भाकपा (माओ०) नक्सली संगठन के एक अज्ञात दस्ता कोल्हान क्षेत्र में भ्रमणशील होने की सूचना प्राप्त हुई, जिराके आलोक में एक संयुक्त अभियान जेटेया थाना के आस-पास पहाड़ी ,जंगली क्षेत्र में प्रारंभ किया गया है।
अग्रतर सर्च अभियान के दौरान आज जेटेया थानान्तर्गत झिरझोर के आस-पास जंगली ,पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये 02 (दो) I.E.D बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है।