बच्चों ने एक से बढ़कर एक मॉडल प्रस्तुत किया
बड़कागांव: सरगम इंटरनेशनल स्कूल बड़कागांव में साइंस एग्जीबिशन और आर्ट्स क्राफ्ट का मेले का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि विधायक रोशन लाल चौधरी व विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य यासमीन निशा उपस्थित हुए। इस दौरान विद्यार्थियों ने वैज्ञानिक सोच और पर्यावरण बचाने से सम्बंधित , नई सोच के साथ एक से बढ़कर एक मॉडल प्रस्तुत किया ’ मौके पर मुख्य अतिथि रोशन और लाल चौधरी और जिप सदस्य यासमीन निशा ने बच्चों के द्वारा बनाई गई मॉडल का निरीक्षण किया व सराहना की कहा कि सरकारी गैर सरकारी जो भी स्कूल हो सभी स्कूल में इस प्रकार का कार्यक्रम होना चाहिए ,इससे बच्चों के बीच वैज्ञानिक सोच बढ़ेगी और वह आगे बेहतर करने के प्रयास रत रहेंगे। हमें इन्हें प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। मेरी ओर से मैं हमेसा सहयोग करने के लिए तैयार हूँ । कार्यक्रम में स्थानीय विधायक और जिप सदाशय के अलावा सोहनलाल महतो,केदार महतो,संदीप कुमार कुशवाहा,केदार महतो राजू सोनी,मोहम्मद इब्राहिम ,एवम बहुत सारे गणमान्य लोग मौजूद थे।इस कार्यक्रम का सफल बनाने में स्कूल के प्राचार्य मुसर्रत परवीन डायरेक्टर राजेश सोनी ,अध्यक्ष सहेश्वर दांगी, उपाध्यक्ष सरोज सोनी, सचिव शंकर कुमार,कोषाध्यक्ष विनोद कुमार उप सचिव शंकर दास एवम सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा ।
