सुभाष प्रमाणिक गोलीबारी का मामला: पांच गिरफ्तार

360° Crime Ek Sandesh Live

Eksandesh Desk

आदित्यपुर: पुलिस ने सुभाष प्रमाणिक को गोली मारकर घायल करने वाले पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से हथियार बरामद किया गया है। बता दें कि आदित्यपुर थाना कांड सं0-317/24 के तहत वादी सुभाष प्रमाणिक ने आरोप लगाया है कि अभियुक्त टकला और अन्य अज्ञात अपराधकर्मियों ने जान से मारने की नीयत से अवैध आग्नेयास्त्र से गोली चलाई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना 27 अगस्त 2024 को माझी टोला, बजरंग क्लब के निकट साल्डिह बस्ती में हुई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड में संलिप्त पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में राजु कुम्हार उर्फ टकला (उम्र 22 वर्ष, पिता – गोकुल कुम्हार), रवि नायक उर्फ सुटलू (उम्र 22 वर्ष, पिता – स्व० वीर सिंह नायक), शंभु महतो उर्फ छोटू (उम्र 27 वर्ष, पिता – हरेन महतो), शुभम महंती उर्फ आलोक (उम्र 23 वर्ष, पिता – एस. महंती), और दीपांकर भुईया उर्फ भोला (उम्र 27 वर्ष, पिता – स्वदेश भुईया) शामिल हैं।

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से दो देशी पिस्तौल (7.62 mm), दो देशी कट्टा, चार जिंदा गोली (7.65 mm), और एक खाली मैगजीन बरामद की है। गिरफ्तार अभियुक्त शंभु महतो उर्फ छोटू का आपराधिक इतिहास भी है, जिसमें आदित्यपुर थाना कांड सं0-148/19 के तहत धारा-392 भा० द० वि० के तहत मामला दर्ज है।

Spread the love