सुनील सहाय बने झारखंड ओलम्पिक एसोसिएशन के एसोसिएट सीनियर वाइस प्रेसिडेंट

Sports

Eksandeshlive Desk

रांची : झारखंड ओलंपिक संघ ने झारखंड वॉलीबॉल संघ के कार्यकारी अध्यक्ष सुनील सहाय को झारखंड ओलंपिक संघ का एसोसिएट सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (कार्यकाल 2025–2029) चुना है। सुनील सहाय को इस पद पर चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। शनिवार को झारखंड वॉलीबॉल संघ का एक प्रतिनिधिमंडल, जिसमें सचिव उत्तम राज, कार्यकारी सचिव संजय कुमार, आयोजन सचिव संजय ठाकुर, कोषाध्यक्ष विकास वर्मा, उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह खरे तथा संयुक्त सचिव विश्वजीत नंदी शामिल थे, ने उनसे मिलकर पुष्पगुच्छ एवं मिठाई भेंट कर स्वागत किया और बधाई दी। प्रतिनिधिमंडल ने विश्वास व्यक्त किया कि सहाय के अनुभव, समर्पण और दूरदृष्टि से राज्य में खेलों के विकास को नई दिशा मिलेगी तथा ओलंपिक आंदोलन को और अधिक मजबूती प्राप्त होगी।

झारखंड ओलंपिक संघ नई ऊंचाइयां प्राप्त करेगा : सुनील सहाय के झारखंड ओलंपिक संघ के वरीय एसोसिएट उपाध्यक्ष पद पर चुने जाने पर झारखंड वॉलीबॉल संघ के संरक्षक शेखर बोस, चेयरमैन सुबोध कांत सहाय, अध्यक्ष आर.के. आनंद, किरण थाम्पकिंसन, सचिव उत्तम राज, कोषाध्यक्ष विकास वर्मा, कार्यकारी सचिव प्रमोद कुमार एवं संजय कुमार, आयोजन सचिव संजय ठाकुर, सुनिर्मल बोस, भोला प्रताप सिंह, विश्वजीत नंदी, उपेन्द्र सिंह, दुर्गा जौहरी, डॉ. सी.के. ठाकुर, अमरजीत सिंह खरे, देवाशीष झा, हिसाबी राय, श्री कल्याण श्रीवास्तव, राजीव रंजन मिश्रा, आशीष झा, नवीन कुमार शर्मा, सूरज प्रकाश लाल, मुनव्वर आलम, राकेश सिंह, भैया अभिमन्यु प्रसाद, मो. अनवर, गोपाल राम, जी. मिश्रा, राकेश पाण्डेय, संजय गुप्ता, दीपक कुमार, गणेश चौबे, मनोज कुमार, मो. जाहिद, पीटर मुंडू, ओम प्रकाश तिवारी, रामकुमार प्रसाद, प्रवीण कुमार मिश्रा, सुनील कुमार, भास्कर राव, राजीव मिश्रा सहित झारखंड वॉलीबॉल संघ के सभी सदस्यों ने उन्हें बधाई दी और आशा व्यक्त की कि उनके अनुभव से झारखंड ओलंपिक संघ नई ऊंचाइयां प्राप्त करेगा।

Spread the love