सुतारा आर्ट स्टूडियो का ग्राफिक, प्रिंट मेकिंग वर्कशाप और प्रदर्शनी 19 मार्च से

360° Ek Sandesh Live

Eksanesh Desk

रांची: सुतारा आर्ट स्टूडियो के तत्वावधान में ग्राफिक और प्रिंट मेकिंग वर्कशाप और प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन हफ्ते भर चलेगा। 19 मार्च को वर्कशाप का उद्घाटन होगा। इसके बाद 20 मार्च से प्रदर्शनी आम लोगों के लिए खुली रहेगी।

सुतारा आर्ट स्टूडियो की संचालिका हेमलता ने बताया कि वर्कशाप में हिस्सा लेने वाले कलाकार नई तकनीक का अभ्यास करेंगे और इन कलाकारों की कलाकृतियों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। 20 से 24 मार्च तक यह आम लोगों के लिए खुला रहेगा। उन्होंने बताया कि यह आयोजन कांके रोड स्थित सीएमपीडीआईएल मुख्यालय के निकट सुरेंद्र प्रसाद के आॅरा आर्ट एकेडमी में किया जा रहा है। उद्घाटन 19 मार्च की शाम चार बजे होगा।

हेमलता ने बताया कि इस आयोजन के विशिष्ट अतिथियों में अजित दुबे, हरेंद्र सिन्हा, पीएन सिंह, आशीष शीतल मुंडा, रामानुज शंकर, विनोद रंजन और दीपांकर करमकार उपस्थित रहेंगे।

Spread the love