Sunil kumar
साहिबगंज : स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही से अस्पताल में जच्चा बच्चा की मौत हो गई। इससे आक्रोशित से परिजनों जमकर हंगामा किया। पता हो कि सदर अस्पताल के प्रसूता वार्ड में रविवार की दोपहर इलाज के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। इस पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया है। मृतका बेगमगंज के रहने वाली पूनम कुमारी (24) थी।
परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि यहां मरीज दर्द से कहरा रही थी, लेकिन किसी ने समय पर इलाज नही किया। अगर समय पर इलाज होता तो शायद दोनो की जान बच जाती, लेकिन स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा लापरवाही बरती गई। वहीं स्वास्थ्य कर्मियों ने परिजनों को समझा बुझा कर मामला को शांत कराया है। इधर, स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि किसी तरह की कोई लापरवाही नहीं बरती गई है। महिला को खून की काफी कमी थी। चमकी उठने पर उसकी मौत हुई है।
