स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान में 106843 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य लाभ उठाया

360° Ek Sandesh Live Health

sunil
रांची: 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक संचालित स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत रांची जिला अंतर्गत जिला अस्पताल,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,आयुष्मान आरोग्य मंदिर एवं हेल्थ कैंप लगा कर अब तक तकरीबन 2900 शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किए गए। इन शिविरों में अब तक 106843 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य जांच, स्वास्थ्य संबंधी काउंसलिंग एवं अन्य स्वास्थ्य लाभ उठाया है। इसके अंतर्गत लाभार्थियों ने स्वास्थ्य जांच कराया है जिसमें हाईपरटेंशन जाँच 48769 डायबिटीज जाँच 45431कैंसर स्क्रीनिंग (ओरल,सर्वाइकल,ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग)53007 टीबी स्क्रीनिंग 8708, सिकल सेल स्क्रीनिंग- 19468,ब्लड डोनेशन सेवा 308,इसके अतिरिक्त अइऊट (आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट) कार्ड जारी 2892, आभा कार्ड – 6658, माइनर सर्जरी 631,मेजर सर्जरी,136, परामर्श सेवाएँ 52675। इस अभियान के तहत रांची जिला अंतर्गत लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में काफी संख्या में लोगों की भागीदारी देखी जा रही है। काफी संख्या में महिलाएं बच्चे एवं बुजुर्ग स्वास्थ्य सेवा का लाभ उठा रहे हैं’ इस अभियान का उद्देश्य है स्वस्थ महिला,सशक्त परिवार और एक सशक्त राष्ट्र सुनिश्चित करना। इसके अंतर्गत महिलाओं की स्वास्थ्य समस्या जैसे एनीमिया, उच्च रक्तचाप,मधुमेह एवं कैंसर जैसी बीमारियों के लिए व्यापक जांच सुनिश्चित करना है। सिविल सर्जन रांची डॉ प्रभात कुमार ने आमजन से अपील की है कि इस अभियान के तहत ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग आगे आकर अपने स्वास्थ्य की जांच कराये और स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएं।

Spread the love