Eksandeshlive Desk
रांची: T20 में झारखंड के एक और दृष्टिबाधित का अंतरराष्ट्रीय लेवल पर हुआ चयन हमें बताते हुए अपार हर्ष हो रहा है कि अंतरराष्ट्रीय T20 मैच जो बांग्लादेश और भारत के बीच आगामी 20 फरवरी से बेंगलुरु में खेली जानी है उसमें झारखंड की एक और होनहार खिलाड़ी जो B- 3 कैटिगरी संजीव केरकेट्टा जो की रांची के चन्हो के ग्राम चटवाल के रहने वाले हैं। संजीव का चयन नागेश ट्रॉफी (2024- 25) में 6 मैचों 392 रन बनाया। जिसमें दो शतक भी लगाया है और झारखंड के तीसरे ऐसे खिलाड़ी होंगे जो दृष्टिबाधित क्रिकेट में झारखंड का नाम रोशन करने के लिए उपस्थित होंगे। इसमें पहले b1 कैटिगरी के गोलू कुमार, सुजीत मुंडा और अब B3 कैटिगरी के खिलाड़ी संजीव का अंतरराष्ट्रीय टीम में चयन हो गया है। अंतरराष्ट्रीय टीम का चयन नागेश ट्रॉफी के तर्ज पर किया गया है। जो की रणजी के पैटर्न पर चलती है। जिस प्रकार दृष्टि वन लोग रणजी ट्रॉफी खेलने हैं और उनका चयन भारतीय टीम में होता है। इस प्रकार दृष्टिबाधित जनों के लिए खिलाई जाने वाली प्रतियोगिता नागेश ट्रॉफी के नाम से जानी जाती है। संजीव ने अपना सफलता और खुशी का इजहार करते हुए उन्होंने क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड इन झारखंड के गवर्निंग बॉडी के सभी सदस्यों को धन्यवाद करते हुए कहा कि उनका एकमात्र परिश्रम था परंतु जो भी आज मुकाम पर है बढ़ाने के लिए CABJ में बहुत सपोर्ट किया हैT20 में झारखंड के एक और दृष्टिबाधित का अंतरराष्ट्रीय लेवल पर हुआ चयन। उनका हर जगह सपोर्ट करते है और ऐसे ही उनको खिलाड़ियों के लिए सपने संजोए रहते हैं।