मुख्यमंत्री ने झारखंड पुलिस को 1,485 आधुनिक वाहन सौंपे, अत्याधुनिक 12 नए थानों का किया ऑनलाइन शिलान्यास

Eksandeshlive Desk रांची : राज्य में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शुक्रवार को झारखंड विधानसभा परिसर में आयोजित एक समारोह में झारखंड पुलिस को कुल 1,485 आधुनिक वाहनों का वितरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य के विभिन्न जिलों […]

Continue Reading

झारखंड कैबिनेट : राज्य के सभी शिक्षण संस्थानों में पढ़ रहीं छात्राओं को मिलेगा मानकी मुंडा छात्रवृत्ति योजना का लाभ

बच्चों की देखभाल के लिए महिला कर्मियों को अवकाश Eksandeshlive Desk रांची : राज्य के सभी इंजनीयरिंग और पॉलिटेक्निक सहित अन्य शिक्षण संस्थाओं में पढ़ रहीं छात्राओं को अब मानकी मुंडा छात्रवत्ति योजना का लाभ मिल सकेगा। यह निर्णय गुरुवार को प्रोजेक्ट भवन में हुई कैबिनेट की बैठक में लिया गया। कैबिनेट में लिए गए […]

Continue Reading

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पैतृक गांव नेमरा में ‘बाहा पर्व’ में लिया भाग, जाहेर थान में की पूजा-अर्चना

Eksandeshlive Desk रामगढ़ : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार को सपरिवार अपने पैतृक गांव नेमरा में आयोजित पारंपरिक ‘बाहा पर्व’ में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों के साथ नेमरा गांव स्थित जाहेर थान पहुंचकर पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और राज्यवासियों की सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं उन्नति की कामना की। परंपरा के […]

Continue Reading

मुख्यमंत्री से चतरा नगर परिषद के अध्यक्ष और देवघर नगर निगम के महापौर ने की मुलाकात

Eksandeshlive Desk रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और उनकी विधायक पत्नी कल्पना सोरेन से मंगलवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में विभिन्न नगर निकायों के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने शिष्टाचार भेंट की। सबसे पहले चतरा नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अताउर रहमान उर्फ बाबू खान तथा सरायकेला नगर परिषद के अध्यक्ष मनोज […]

Continue Reading

राष्ट्रमंडल शतरंज स्वर्ण पदक विजेता अधिराज मित्रा ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से की मुलाकात

Eksandeshlive Desk रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शनिवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में राष्ट्रमंडल शतरंज चैंपियनशिप 2025 के अंडर-14 वर्ग के स्वर्ण पदक विजेता युवा खिलाड़ी अधिराज मित्रा ने शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात के दौरान जमशेदपुर निवासी अधिराज मित्रा ने 7 से 16 नवंबर 2025 तक मलेशिया में आयोजित […]

Continue Reading

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन पत्नी कल्पना सोरेन संग विवाह समारोह में हुए शामिल, नवदंपती को दिया आशीर्वाद

Eksandeshlive Desk रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन शुक्रवार को अपनी पत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन के साथ गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट स्थित बोहरा गांव पहुंचे, जहां उन्होंने विधायक प्रदीप यादव के सुपुत्र डॉ. ऋत्विज के विवाह उपलक्ष्य में आयोजित वर-वधू स्वागत समारोह में भाग लिया। मुख्यमंत्री ने नवविवाहित दंपती को सुखद, सफल और […]

Continue Reading

मुख्यमंत्री हेमन्त चंपाई सोरेन के पोते के अंतिम संस्कार में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

Eksandeshlive Desk रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन सरायकेला-खरसावां जिले के जिलिंगोड़ा पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पोते, वीर सोरेन के असामयिक निधन पर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की। दिवंगत वीर सोरेन बाबूलाल सोरेन के ज्येष्ठ पुत्र थे। मुख्यमंत्री ने दिवंगत वीर सोरेन के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और […]

Continue Reading

सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक चेतना केंद्र बनेगा श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक केंद्र : मुख्यमंत्री

Eksandeshlive Desk पूर्वी सिंहभूम : कुछ संस्थाएं केवल भवन नहीं होतीं, वे स्वयं के साथ-साथ मानव जीवन को भी तराशती हैं। श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक और सांस्कृतिक केंद्र के निर्माण की नींव रखी जा रही है, जो आने वाले समय में सामाजिक समरसता, आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक जागरण का प्रमुख केंद्र बनेगा। यह बातें मुख्यमंत्री हेमन्त […]

Continue Reading

मुख्यमंत्री से पंडित रघुनाथ मुर्मु हेरिटेज ट्रस्ट के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

Eksandeshlive Desk रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से रांची के कांके रोड स्थित आवासीय कार्यालय में सोमवार को पंडित रघुनाथ मुर्मु हेरिटेज ट्रस्ट, रायरंगपुर, ओडिशा के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने ट्रस्ट द्वारा आगामी 11 और 12 अप्रैल 2026 को दुबई के बुर्ज खलीफा में […]

Continue Reading

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना सोरेन संग डाला वोट, लोगों से की अधिक मतदान की अपील

Eksandeshlive Desk रांची : रांची नगर निगम चुनाव के तहत झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को अपनी पत्नी एवं गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ मतदान किया। मुख्यमंत्री रांची के हरमू स्थित संत कुलदीप स्कूल में बने मतदान केंद्र पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान केंद्र पर मुख्यमंत्री के पहुंचते ही […]

Continue Reading