पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर 7 दिन का राष्ट्रीय शोक, शनिवार को राज्यकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

Eksandeshlive Desk नई दिल्ली : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का दिल्ली के एम्स में गुरुवार रात निधन हो गया। डॉ. मनमोहन सिंह ने रात 9 बजकर 51 मिनट पर अंतिम सांस ली। भारत सरकार ने शुक्रवार के लिए निर्धारित सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं और 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। डॉ. […]

Continue Reading

खरगे, राहुल और वेणुगोपाल कर्नाटक से दिल्ली लौटे, मनमोहन के परिजनों से मिले

Eksandeshlive Desk नई दिल्ली : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल आज तड़के बेलगाम (कर्नाटक) से दिल्ली पहुंचे और दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह के आवास पर गए। जहां उन्होंने डा. सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार के लोगों को दुख की […]

Continue Reading

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया

Eksandeshlive Desk नागपुर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा शोक जताया है। संघ ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा है कि प्रसिद्ध अर्थशास्त्री डॉ. सिंह के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने एक्स हैंडल पर शोक संदेश जारी किया है। इसमें सरसंघचालक डॉ. […]

Continue Reading

भारत में आर्थिक सुधारों में मनमोहन सिंह ने छाेड़ी अमिट छाप : आरबीआई गवर्नर

Eksandeshlive Desk मुंबई : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि भारत के आर्थिक सुधारों के जनक के रूप में उन्होंने अमिट छाप छोड़ी है। आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने भी मनमाेहन के निधन पर शाेक जताया। […]

Continue Reading

मनमोहन सिंह को एक सुधारवादी नेता के रूप में याद किया जाएगा : प्रधानमंत्री

Eksandeshlive Desk नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया और देश की प्रगति एवं विकास में उनके योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि सिंह को हमेशा एक सुधारवादी नेता के रूप में याद किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने एक विशेष वीडियो संदेश […]

Continue Reading

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने मनमोहन सिंह के आवास पर जाकर दी श्रद्धांजलि

Eksandeshlive Desk नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के तीन मोतीलाल नेहरू रोड स्थित आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उल्लेखनीय है कि पूर्व प्रधानमंत्री सिंह का कल रात को नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में निधन हो […]

Continue Reading

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया

Eksandeshlive Desk नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की स्मृति में शोक प्रस्ताव पारित किया। मंत्रिमंडल ने दो मिनट का मौन रखकर डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी। मंत्रिमंडल की बैठक में रखे शोक प्रस्ताव के अनुसार देश में 01.01.2025 तक सात […]

Continue Reading

मनमोहन सिंह ने देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी : रामनाथ कोविंद

Eksandeshlive Desk कोलकाता : पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। कोलकाता में आयोजित एक कार्यक्रम में कोविंद ने कहा कि डॉ. सिंह ने उस समय देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी, जब आर्थिक संकट गहरा हुआ था। डॉ. सिंह के निधन को अपना […]

Continue Reading

डॉ. मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा कल सुबह 9.30 बजे कांग्रेस मुख्यालय से शुरू होगी

Eksandeshlive Desk नई दिल्ली : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर शनिवार सुबह 8 बजे एआईसीसी मुख्यालय ले जाया जाएगा, जहां आम लोग और कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह 8.30 से 9.30 बजे के बीच श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेंगे। उनकी अंतिम यात्रा कल सुबह 9.30 बजे एआईसीसी मुख्यालय से शुरू होगी। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने […]

Continue Reading

भारतीय राजनीति और आर्थिक क्षेत्र के स्तंभ थे डॉ. मनमोहन सिंह : विधायक प्रदीप प्रसाद

Eksandeshlive Desk हजारीबाग : सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भारतीय राजनीति और आर्थिक क्षेत्र का स्तंभ बताया। शुक्रवार को विधायक ने कहा, डॉ. मनमोहन सिंह का जीवन सादगी, निष्ठा और सेवा का अद्वितीय उदाहरण है। उनका […]

Continue Reading