झारखंड विधानसभा में रखा गया जगरनाथ महतो का पार्थिव शरीर, रवींद्र नाथ महतो और CM ने दी श्रद्धांजलि

झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का पार्थिव शरीर आज यानी 07 अप्रैल को रांची पहुंचा. रांची एयरपोर्ट से सीधे शव को झारखंड विधानसभा परिसर में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया. इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन,  केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी और राज्य सरकार में मंत्री आलमगीर आलम, चम्पाई सोरेन, सत्यानंद भोक्ता, बन्ना गुप्ता, मिथिलेश कुमार ठाकुर ने पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.

Continue Reading