टैक्ट्रर चोरी मामले में पांच शातिर चोर गिरफ़्तार 

360° Crime Ek Sandesh Live

Eksandeshlive Desk

चुरचू / हज़ारीबाग़ : प्रखंड के आंगो थाना क्षेत्र के  जोभी सिमरा गांव से चोरी हुए ट्रैक्टर को पुलिस ने महज कुछ घंटों में बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है। इस मामले में पुलिस ने पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर चोरी होने की सूचना थाना प्रभारी जानु कुमार को मिली। तुरंत ही उन्होंने सशस्त्र बल के साथ कार्रवाई शुरू की। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई और आसपास के क्षेत्रों में छापामारी अभियान चलाया गया। शिकायतकर्ता बादी के लिखित आवेदन पर आंगो थाना कांड सं. 08/25, धारा 303(2)/3 (5) के तहत मामला दर्ज किया गया। तत्पश्चात टाटीझरिया थाना प्रभारी इन्द्रजीत कुमार के सहयोग से वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान स्वराज कंपनी का नीले रंग का ट्रैक्टर (रजि. नं. जेएच 02 बीटी 2009) बरामद किया गया। पुलिस ने इस मामले में सहदेव करमाली (24 वर्ष) पुत्र मोहन करमाली, अजय करमाली (38 वर्ष) पुत्र रामेश्वर करमाली, जितु करमाली (55 वर्ष) पुत्र नागो करमाली, राजेन्द्र करमाली (17 वर्ष) पुत्र करमचन्द करमाली-सभी ग्राम मुरकी, थाना टाटीझरिया के निवासी, तथा रामचन्द्र यादव (30 वर्ष) पुत्र स्व. दिनेश्वर यादव, टाटीझरिया, जिला हजारीबाग को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Spread the love