तापमान गिरने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में घटा अंतर, ठंड का एहसास

360°

Eksandeshlive Desk

रांची : झारखंड के विभिन्न जिलों में बारिश के चलते तापमान में काफी गिरावट आई है। तापमान में कमी के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अंतर काम हो गया है। बारिश के कारण लोगों को दिन में भी ठंड का एहसास हो रहा है। राजधानी रांची में बुधवार को अधिकतम तापमान 28.4 और न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो चार डिग्री का अंतर है।

यह अंतर जमशेदपुर में सात डिग्री, डालटेनगंज में आठ डिग्री, बोकारो में सात और चाईबासा में यह अंतर केवल चार डिग्री है। इधर, राजधानी रांची में बुधवार को सुबह से बारिश होती रही और मौसम में ठंडक महसूस की गई। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश धनबाद के पुपकुनी में 67 मिमी बारिश दर्ज की गई। बुधवार को रांची में जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 30.4, डालटेनगंज में 32.1, बोकारो में 31.1 और चाईबासा में तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Spread the love