टाटीसिलवे रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन नार्कोस के तहत 37 किलो गांजा बरामद

360° Crime Ek Sandesh Live

Kamesh Thakur

रांची: रेलवे सुरक्षा बल(आरपीएफ) एवं फ्लाइंग टीम रांची के द्वारा ऑपरेशन नार्कोस के तहत टीटीसिलवे रेलवे स्टेशन पर संयुक्त जांच अभियान चलाया गया। यह जांच अभियान कमांडेट पवन कुमार के निर्देश पर चलाया गया। इसी क्रम में जांच के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 01से
37 किलो गांजा बरामद करते हुए दो लोगो को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में रामू बिन और सुंतनी गमांगा शामिल है। इनके पास से आरपीएफ ने भारी मात्रा में प्लास्टिक में लपटा हुआ गांजा को बरामद किया। बरामद गांजा की बाजार मूल्य लगभग 3 लाख 75 हजार रूपये बताया जा रहा है।
पूछताछ में दोनों अभियुक्त ने अपना अपराध को स्वीकार किया। इसके बाद आरपीएफ ने दोनों अभियुक्तों को जीआरपी रांची को सुपूर्द कर आगे की विधिक कार्रवाई के लिए भेज दिया गया।

Spread the love