तीन वर्षों में देश के एकलव्य विद्यालयों के लिए 38000 से अधिक शिक्षकों की होगी नियुक्ति: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा

360° Ek Sandesh Live States

पाकरटांड़ और बांसजोर में एकलव्य आवासीय विद्यालय का किया लोकार्पण

AMIT RANJAN

सिमडेगा: जनजातिया कार्य और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा आज सिमडेगा जिले को करोड़ों की सौगात दी पाकरटांड़ एवं बांसजोर में एकलव्य आवासीय विद्यालय का लोकार्पण किया। मौके पर उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा इस विद्यालय में विद्यार्थियों को सभी तरह की सुविधा प्रदान की जाएगी। हमारे जनजातीय बच्चों का अच्छे शिक्षा के साथ समग्र विकास हो। इसी उद्देश्य को लेकर एकलव्य विद्यालय खोले जा रहे हैं। यही भगवान बिरसा मुंडा के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि है। स्कूलों में छात्रावास में शिक्षकों के लिए आवश्यक सुविधा खेल मैदान कंप्यूटर प्रयोगशालाएं एवं विज्ञान प्रयोगशालाएं भी मौजूद रहेगी साथ ही इन स्कूलों में कौशल विकास और करियर काउंसलिंग की सुविधा भी होगी। आदर्श आवासीय विद्यालयों की परिकल्पना जनजातीय प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए की गई है ताकि प्रतिभाशाली जनजातीय बच्चे फीस न देने के अभाव में शिक्षा से वंचित न रह जाए। एकलव्य विद्यालयों में शिक्षकों और कर्मचारियों की नियुक्ति केंद्रीय स्तर पर की जा रही है। अगले तीन वर्षों में देश के एकलव्य विद्यालयों के लिए 38000 से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति होगी। आज भारत देश प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आने वाले 25 सालों की यात्रा को अमृत कल के रूप में मना रहा है विकसित भारत संकल्प यात्रा की एक कड़ी के रूप में एकलव्य आवासीय विद्यालय का निर्माण किया जा रहा है हमारी सरकार ने जनजातियों के विकास के बंद हुए दरवाजे को खोल दिए हैं जो आजादी के एक लंबे कालखंड से पहले की सरकारों द्वारा बंद किए गए थे प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में जितने जनजातियों के कल्याण के लिए कार्य पिछले 10 सालों में हुए उतने आजादी के 70 साल बाद कभी नहीं हुए जनजातीय समुदाय के विकास के मुख्य धारा में लाने का कार्य प्रधानमंत्री जी के दृढ़ संकल्प से हो रहा है।
आने वाले दिनों में सभी बाकी बच्चे प्रखंडों में भी एकलव्य आवासीय विद्यालय का निर्माण बहुत जल्द शुरू किया जाएगा हमारा प्रयास है कि शिक्षा का अधिकार सबको मिले सबको गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा ग्रहण करने का मौका मिले। कार्यक्रम को सिमडेगा उपायुक्त अजय कुमार सिंह ने भी संबोधित किया मौके पर NPCC अधिकारियों द्वारा केंद्रीय मंत्री को सोल और बुके देकर सम्मानित किया गया मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक पूर्व मंत्री विमला प्रधान केंद्रीय मंत्री के जिला सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव ओमप्रकाश साहू श्रद्धानंद बेसरा सुजान मुंडा दुर्गविजय सिंह देव दिपक पूरी अनूप प्रसाद अमरनाथ बामलिया भोला साहू रवि गुप्ता नरेंद्र बड़ाईक तुलसी साहू मोहन बड़ाईक कृष्णा ठाकुर दीप नारायण दास मनिंदर बिंजिया तपेश्वर साहू अशोक इंदवार मुकेश श्रीवास्तव घनश्याम सिंह हंसा रानी पिंकी प्रसाद जयंती देवी मौजूद थे