तेज रफ्तार बस ने स्कूटी सवार को रौंद, हालत गंभीर

360° Crime Ek Sandesh Live

Kamesh Thakur

रांची: राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र के मखमंदरो पेट्रोल पंप के पास शनिवार को एक बड़ा हादसा हुआ, जब एक बस ने स्कूटी सवार को रौंद दिया। इस घटना में स्कूटी सवार की हालत गंभीर बनी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार रजनीगंधा बस जिसका नंबर- जेएच 03टी-4488 है, जो रांची से डाल्टेनगंज जा रही थी। बस ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी और फिर उसे रौंद दिया। स्कूटी का नंबर- जेएच 01 पीइ-6881 है। दोनों वाहन एक ही दिशा में जा रहे थे।
प्रत्यदशियों ने बताया कि बस काफी तेज रफ्तार में थी। बस की टक्कर से स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची रातू पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया और थाना ले गई। पुलिस ने घायल व्यक्ति को तुरंत रिम्स भेज दिया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Spread the love