तेज रफ्तार की कहर : भीषण सड़क हादसा में दो लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

360° Crime Ek Sandesh Live

Kamesh Thakur

रांची: तमाड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत रड़गांव के पास सोमवार की सुबह भीषण सड़क हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि इस हादसे में एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार के कारण भीषण सड़क हादसा में दो लोगों की घटनास्थल पर ही हो गई। मृतकों में जमशेदपुर के गोलमुरी निवासी रितु राज(25)वर्ष और जान्हवी कुमारी (20)वर्ष शामिल है। तीनों लोग वैगनवार कार में सवार होकर जमशेदपुर से रांची एक शादी समारोह मेंं गए थे। और सुबह वापस जमशेदपुर लौट रहे थे। इसी दौरान रड़गांव के पास कार ने खड़ी टेलर में पीछे से टक्कर मार दी।
हादसे के बाद स्थानीय लोगोें ने तमाड़ थाने की पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को कार से बाहर निकाला। रितुु राज और जान्हवी कुमारी की मौके पर मौत हो चुकी थी। जबकि रोहिणी सिंह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को इलाई के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया।