थाना दिवस के आयोजन में दो मामलों का हुआ निष्पादन

Ek Sandesh Live

SUNIL KUMAR

उधवा/साहिबगंज: जिले में लगातार बढ़ते भूमि विवादों पर रोक लगाने और जनता की समस्याओं के शीघ्र समाधान के उद्देश्य से उपायुक्त के निर्देशानुसार जिले के सभी थाने में अंचलाधिकारी के सहयोग से थाना दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को राधानगर थाना में थाना दिवस का आयोजन किया गया। थाना दिवस में कई फरियादी अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद में थाना पहुंचे। अधिकारियों ने सभी मामलों को गंभीरता पूर्वक सुना और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। कुछ मामलों को जांच हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को सौंपा गया। ताकि निष्पक्ष जांच के बाद त्वरित समाधान किया जा सके। थाना दिवस के दौरान कुल तीन मामले दर्ज किए गए, जिनमें दो मामलों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया। इस दौरान थाना दिवस में बताया गया कि थाना दिवस का मुख्य उद्देश्य जनता की समस्याओं की त्वरित सुनवाई एवं निष्पादन करना है। विशेषकर भूमि विवादों को लेकर अब किसी को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। पुलिस प्रशासन हर संभव समाधान के लिए तत्पर है। मौके पर अंचल निरीक्षक, उप निरीक्षक गुरुदास कर, मनोज पासवान समेत अन्य पुलिस कर्मी एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Spread the love