ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त हो:यशवंत सिन्हा 

360° Crime Ek Sandesh Live

Eksandesh Desk

हजारीबाग: अटल विचार मंच के संस्थापक एवं पूर्व वित्त विदेश मंत्री भारत सरकार सह हजारीबाग लोकसभा के लोकप्रिय पूर्व सांसद यशवंत सिन्हा ने हजारीबाग जिले के ट्रैफिक व्यवस्था पर अपनी गहरी चिंता जताते हुए हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक और हजारीबाग के उपायुक्त को पत्र के माध्यम से आग्रह किया कि जिले में बिगड़ती जा रही ट्रैफिक व्यवस्था को अभिलंब दुरुस्त किया जाए। जिससे जनता को राहत महसूस हो। साथ ही उन्होंने वैसे अभिभावकों से भी आग्रह किया कि वह अपने नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने के लिए उपलब्ध नहीं करवाए, आए दिन होने वाले दुर्घटनाओं में उन बच्चों की जान जा रही है, साथ ही आने-जाने वाले राहगीर भी दुर्घटना का शिकार बनकर बेवजह अपनी जान गवा रहे हैं।

इस पर सख्ती से जांच करते हुए बिना समुचित कागजात के कोई भी व्यक्ति बाहर ना चलाएं इसकी गहनता पूर्वक जांच किया जाए। जिससे आम नागरिकों के जान माल की रक्षा हो सके। इसके साथ ही श्री सिन्हा ने पदाधिकारी से आग्रह किया कि उचित पार्किंग की व्यवस्था भी किया जाए। जिससे आम लोगों को जाम से मुक्ति मिल सके। उक्त जानकारी अटल विचार मंच की मीडिया प्रभारी अनिल सिन्हा ने दिया।