ट्रेड यूनियनों की हड़ताल 20 को, खनन सहित कई सेवाएं होंगी प्रभावित

360°

Eksandeshlive Desk

रांची : ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों की ओर से चार लेबर कोड और किसान एवं मजदूरों की 17 सूत्री मांगों को लेकर 20 मई को देशव्यापी हड़ताल की जाएगी। हड़ताल के संबंध में सीटू के राज्य सचिव विश्वजीत डे ने मंगलवार को बताया कि झारखंड में हड़ताल से सबसे अधिक प्रभाव खनन क्षेत्र पर पड़ेगा।

इसके अलावा स्कूलों में चलने वाले मिड डे मील, बैंक, बीमा, स्टील और आंगनबाड़ी केंद्रों की सेवाएं भी प्रभावित होंगी। वहीं हड़ताल के समर्थन में राज्य के वामदल भी दो घंटे का चक्का जाम करेंगे। इस संबंध में वामदलों ने जिला स्तर पर 15 मई से 19 मई तक संयुक्त नुक्कड़ सभा करने, पर्चा छाप कर वितरित करने तथा 19 मई को मशाल जुलूस निकालने का निर्णय लिया है। हड़ताल के समर्थन में वामदल के नेता और कार्यकर्ता-हड़ताल के दिन 20 मई की सुबह 10 बजे से 12 बजे तक दो घंटे का चक्का जाम कर गिरफ्तारियां देंगे।