Mustafa Ansari
रांची: केदल निवासी झलकू महतो(45) की केदल चेरी टांड़ के पास ट्रेन की चपेट में आने के कारण मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को उक्त व्यक्ति जानवर चराने गया था। उसी समय मेसरा से सांकी की ओर जाने वाली ट्रेन की ओर जानवर जाने लगा। अपने जानवर को ट्रेन की ओर जाता देख उक्त व्यक्ति ट्रेन की ओर दौड़ा और उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन तत्काल उसे इलाज के लिए रिम्स ले गए,परंतु इलाज के क्रम में ही उसकी मौत हो गई। ज्ञात हो कि उक्त मृतक व्यक्ति मूल रूप से कांके सुकुरहुटू का निवासी है। बाल्यावस्था में अपने मामा के यहां खिजुरटोला में आकर पला बढ़ा। बाद में उसकी शादी केंदल में हो गया,और तब से यहां रहने लगा।