ट्रक ने दो लोगों को कुचला, एक की मौत

360° Crime Ek Sandesh Live

Eksandeshlive Desk

साहिबगंज: जीरवाबाड़ी थाना अंतर्गत खादी भंडार के पास गुरुवार की अहले सुबह एक तेज रफ्तार 12 चक्का ट्रक ने साइकिल पर दो लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में साइकिल महिला चानन निवासी कुंती देवी (35) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि साइकिल चालक चानन निवासी गुरुदेव मंडल (38) बुरी तरह से घायल हो गए। आसपास के लोग उसे तुरंत सदर अस्पताल ले गए। घटना की सूचना मिलते हैं जीरवाबाड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर केशव कृष्णा ने मृतक का पोस्टमार्टम किया। बताया जा रहा है कि मृतक महिला के पति का भी दो माह पूर्व निधन हो गया था। दोनो मजदूरी कर किसी तरह परिवार का भरण पोषण करते थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी। दुर्घटना के बाद ट्रक करीब 200 मीटर आगे के पेट्रोल पंप के पास रुकी। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

Spread the love