तटरक्षक बल आपके करियर के लिए एक बेहतर विकल्प : संजय सेठ

360° Ek Sandesh Live


Sunil
Ranchi
: रांची और झारखंड के युवा अधिक से अधिक संख्या में इंडियन कोष्ट गार्ड में शामिल हों, रोजगार के साथ राष्ट्र सेवा का अवसर उन्हें मिल सके। इस उद्देश्य के साथ केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के पहल पर भारतीय तटरक्षक बल के द्वारा आज करमचंद भगत कॉलेज, बेड़ो में संपर्क एवं संवाद कार्यक्रम किया गया। इस निमित्त तटरक्षक बल के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को एक प्रेजेंटेशन के माध्यम से बल की कार्य और जिम्मेदारियों को दिखाया। विद्यार्थियों से आह्वान किया कि तटरक्षक बल आपके करियर के लिए एक बेहतर विकल्प है। यहां आपको राष्ट्र सेवा का भी अवसर मिलता है। इस दौरान विद्यार्थियों ने भी अपनी कई जिज्ञासा को टीम के सामने रखा और इसका जवाब पाकर प्रसन्न हुए। विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ राष्ट्र की सेवा का संकल्प लिया।

Spread the love