उफ ये गर्मी , लोगों का जीना हुआ बेहाल, फिलहाल अगले दो -तीन दिनों तक गर्मी से राहत नही

360° Ek Sandesh Live In Depth

sunil verma
लोगों को बारिश के लिए कुछ दिन और इंतिजार करना होगा

रांची: राज्यवासियों को मानसूनी वर्षा और गर्मी से राहत के लिए कुछ दिन और इंतजार करना होगा। वहीं कई जिलों में 14 जून तकसीवियर हीट वेव को लेकर आॅरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम केंद्र रांची में अपने ताजा मौसम पूवार्नुमान में 10 जून से लेकर 14 जून तक राज्य के गढ़वा, पलामू, चतरा, देवघर, गोड्डा, जामताड़ा और दुमका जिले में सीवियर हीट वेव चलने का आॅरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं लातेहार, लोहरदगा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, रामगढ़, रांची, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम केंद्र के अनुसार स्थानीय सिस्टम की वजह से इन जिलों में कहीं-कहीं छिटपुट वर्षा और वज्रपात की भी संभावना है। मौसम केंद्र, रांची के निदेशक सह वरिष्ठ मौसम पूवार्नुमान वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार फेवरेबल कंडीशन नहीं मिलने की वजह से पिछले कई दिनों से मानूसन सिलीगुड़ी-सिक्किम के पास आकर ठहर सा गया है। वहां से वह आगे नहीं बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि ऐसी उम्मीद की जा रही है कि मानसूनी सिस्टम को बंगाल की खाड़ी की ओर से कुछ पुश अगले चार पांच दिनों में मिलेगा और फिर पूरा सिस्टम आगे बढ़ते हुए बिहार के साथ-साथ झारखंड के उत्तर पूर्वी जिले साहिबगंज, पाकुड की ओर से राज्य में प्रवेश कर जाएगा। मानसून के झारखंड में प्रवेश होने तक राज्यवासियों को तपिश भरी गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं दिख रही है। अगर कंडीशन अनुकूल हुआ तो 15 जून के बाद राज्य में मानसून प्रवेश कर जाएगा और 17-18 जून तक मानसून के रांची पहुंच जाने की भी उम्मीद है। गर्मी से राहत के लिए लोगों को कुछ दिन और करना होगा इंतजार झारखंड में 12 जून है मानूसन के प्रवेश का समय रांची मौसम केंद्र के निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि पिछले 50 वर्षों के मानसून आगमन के डेट का औसत निकालने पर राज्य में मानसून के प्रवेश की तिथि 12 जून है। पहले जिस तरह से समय से पूर्व दक्षिणी पूर्वी मानसून केरल पहुंच गया था और तेजी आई आगे बढ़ रहा था उससे यह उम्मीद लगाई जा रही थी कि निर्धारित समय से कुछ पहले ही मानसून झारखंड में दस्तक दे देगा, लेकिन अब संभावना यह है कि दो-चार दिन देर से ही मानसून का प्रवेश राज्य में हो।