Eksandeshlive Desk
पश्चिम सिंहभूम : पश्चिमी सिंहभूम जिले के लिए गौरव का क्षण है, जहां से दो होनहार खिलाड़ियों – उज्ज्वल पाठक (पुरुष) और गीता हेंब्रम (महिला) का चयन झारखंड कबड्डी टीम में हुआ है। ये दोनों खिलाड़ी 25 से 28 जुलाई तक चंडीगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। हाल ही में मोराबादी, रांची में आयोजित ट्रायल में राज्य भर से 120 खिलाड़ियों ने भाग लिया था, जिसमें पश्चिमी सिंहभूम के 9 खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया।
उनके चयन की खबर मिलते ही पूरे जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। रविवार को कोल्हान प्रभारी श्यामल दास, झामुमो नगर अध्यक्ष राहुल तिवारी, जिला सचिव अनुपूर्ति प्रदीप कुमार महतो, गौर चंद मुखी, अनूप प्रसाद, शिव मुखी समेत कई खेल प्रेमियों ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। खेल प्रेमियों ने उम्मीद जताई कि ये दोनों खिलाड़ी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से झारखंड और जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेगें।