उलगुलाम के बिरसा मुंडा का मनाया गया 125 वी शहादत दिवस

360° Ek Sandesh Live Religious

sunil
बोकारो: चंदनकियारी प्रखंड के दुबेकाटा मोड़, बरमसिया नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति स्थल पर ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन एवं संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से उलगुलान के महानायक बिरसा मुंडा का 125वी शहादत दिवस मनाया गया। जिसका अध्यक्षता गयाराम महतो व संचालन हाबूलाल महतो ने किया । सर्वप्रथम शहीदों के नाम से नार बाजी करते हुए बिरसा मुंडा के फोटो पर शिक्षक पुनेंदु प्रामाणिक, एस यू सी आई (कम्युनिस्ट) के बरमसिया लोकल कमिटी के सचिव हाबूलाल महतो समाज सेवी गयाराम महतो ने माल्यार्पण किया । इस अवसर पर मुख्य रूप से ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के झारखण्ड राज्य सचिव कुमुद महतो ने कहा कि बिरसा मुंडा की संघर्ष से सीख लेते हुए आज के श्वसन दमनकारी पूंजीवाद कॉर्पोरेट के खिलाफ लड़ाई तेज करते हुए पूंजीवाद विरोधी समाजवादी क्रांति लाने की जरूरत है, तभी हम बिरसा मुंडा के सही मायने में शहादत दिवस पालन करना होगा। मौके पर दिलु महतो, परीक्षित रजवार, पुनेंदु प्रामाणिक, बलराम रजक, समर डोम, बासुदेव प्रामाणिक, लंबोदर रजवार, गौतम दास, निवास महतो, गया राम महतो, सुरेश महतो, सुधीर रजवार, सपन रजवार आदि उपस्थित थे।