केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा धरती आबा को देंगे श्रद्धांजलि, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

States

हर वर्ष 9 जून को धरती आबा बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि मनाई जाती है.इसी कड़ी में आज यानी 9 जून को राज्य भर में बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि देने हेतु कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं. खासतौर पर बिरसा मुंडा के जन्म गांव उलिहातू और उनके समाधि स्थल कोकर रांची में नेता मंत्री पहुंच कर धरती आबा को नमन करते हैं. आज केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा दिल्ली से रांची पहुंचकर बिरसा मुंडा के गांव जाकर उन्हें श्रद्धांजलि देकर नमन करेंगे.

रिपोर्ट्स के मुताबिक जनजातीय कार्य मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा 9 जून को 12:05 बजे दिल्ली से रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे. 12:15 बजे वह बिरसा चौक पहुंचेंगे. यहां भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे. यहां से कोकर स्थित भगवान बिरसा मुंडा के समाधि स्थल पर पहुंचेंगे. 12:50 बजे वह यहां भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि देने के बाद अपने सरकारी आवास पहुंचेंगे. 2 बजे खूंटी के लिए रवाना होंगे . 2 बजे  अपनेआवास से खूंटी के लिए रवाना हो जायेंगे. 3 बजे अर्जुन मुंडा खूंटी पहुंचेंगे. खूंटी के बिरसा कॉलेज बहुद्देशीय हॉल में भगवान बिरसा मुंडा शहादत दिवस सह अखिल भारतीय सरना समाज वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करेंगे.शाम को 6 बजे सड़क मार्ग से रांची के लिए रवाना हो जायेंगे. शाम में 7 बजे रांची में कार्यक्रम में शामिल होंगे.