Reporting by Ashok Anant
बिजली,पेयजल, तोरणद्वार व अन्य समुचित व्यवस्थायें उपलब्ध कराने का आश्वासन
हंटरगंज (चतरा) हिन्दू ,जैन,बौद्ध तीन धर्मों के संगम जिले के प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल कौल्हुआ पहाड़ पहुंचकर जिले के उपायुक्त कृति श्री ने माँ कौलेश्वरी की पूजा अर्चना की इस बीच प्रधान पुजारी मिथलेश मिश्रा ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजन कराया। उपायुक्त महोदया के साथ इस मौके पर सहायक आयुक्त,प्रखण्ड विकास पदाधिकारी निखिल गौरव कमान कच्छप एवं अंचल अधिकारी साथ रहे। मुख्य द्वार घंघरी दंतार से होकर उनका आगमन हुआ। उपायुक्त ने मंदिर परिसर एवं पहाड़ का निरीक्षण कर जायजा लिया और समुचित व्यवस्थाओं के प्रबंधन बिजली,पेयजल व अन्य सुविधाएँ बहाल करने का भी आश्वासन दिए। ज्ञात हो की कौल्हुआ पहाड़ पर विदेशी सैलानियों के साथ साथ सालों भर भक्त श्रद्धालुओं और पर्यटकों का आगमन होता है विशेषकर चैत्र नवरात्र में यहाँ भव्य मेला लगता है जिसमें भक्तों का जन सैलाब उमड़ता है ऐसे में यहाँ सुविधाओं का घोर अभाव है। हाँ की विधि व्यवस्था और विकास को लेकर कार्यरत विकास प्रबंधन समिति का कार्य भी स्थगित है। श्रावण मास में पुरे श्रावण शिव मंदिर पर पदयात्रा कर भक्तगण महादेव का जलाभिषेक करते हैं और माँ का दर्शन करते हैं। कौलेश्वरी जाने के लिए कई द्वार हैं जिनमें एक पखा एवं घंघरी से दंतार होकर मुख्य मार्ग है जो पूर्व से होकर पश्चिम की ओर पहाड़ तक जाता है जो इन दिनों काफी जर्जर अवस्था में हैं इस मार्ग में लेढो के पास तोरणद्वार निर्माण की बात उपायुक्त महोदया ने कही है, वहीं दूसरा मार्ग हंटरगंज से हटवरिया होकर जाता है जो पश्चिम से पूर्व की ओर है। इस मार्ग में ही विगत कुछ दिन पूर्व वन विभाग द्वारा निर्मित वन आरोग्य पार्क का उद्घाटन वन पदाधिकारिगण, सांसद कालीचरण सिंह एवं विधायक जनार्दन पासवान की मौजूदगी में की गई। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि राजु राणा,विपीन सिंह, पोषण कुमार,विजय गुप्ता, अमरेंद्र कुमार केशरी,विभूतिनाथ मिश्रा व अन्य लोग उपस्थित रहे।
