उपायुक्त ने किया आर.एन.आर. कॉलोनी निर्माण कार्य का निरीक्षण

360°

Sunil kumar

साहिबगंज : आर.एन.आर. कॉलोनी के निर्माण कार्यों का निरीक्षण शनिवार को उपायुक्त हेमंत सती ने किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित संवेदकों को निर्धारित समय सीमा (वर्क डेडलाइन) के भीतर सभी कार्यों को गुणवत्ता एवं मानक के साथ पूर्ण करने का सख्त निर्देश देते हुए निर्माण एजेंसी से कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने तथा सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा साथ ही लापरवाही पर प्रशासन द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके उपरांत स्पेशल डिवीजन एवं पशुपालन कार्यालय का भी दौरा किया। दौरे के क्रम में उन्होंने विभागीय अधिकारियों से विभिन्न योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट ली एवं कार्यों में गति और पारदर्शिता बनाए रखने का निर्देश दिया।

Spread the love