उपायुक्त ने किया फुलड्रेस परेड रिहर्सल का निरीक्षण

360° Ek Sandesh Live Politics

NUTAN

लोहरदगा: स्वतंत्रता दिवस 2025″* के दिन होने वाले परेड का फाइनल रिहर्सल बुधवार को बीएस काॅलेज स्थित स्टेडियम मैदान में किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त डॉ ताराचंद और पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया। परेड में जिला आरक्षी बल, महिला पुलिस बटालियन, एनसीसी की तीनों विंग, स्काउट एवं गाइड की टुकड़ियां और एमबी डीएवी के छात्र शामिल हुए। परेड के पश्चात स्कूली बच्चों द्वारा ड्रिल और कराटे का प्रदर्शन किया गया। स्वतंत्रता दिवस -2025 के दिन सुबह 7.45 बजे उपायुक्त आवास में उपायुक्त, लोहरदगा द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके बाद नगर परिषद क्षेत्र लोहरदगा में अवस्थित महापुरुषों की प्रतिमा पर जिला के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक समेत अन्य पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण सुबह 8 बजे से 8-45 बजे तक किया जाएगा। समाहरणालय परिसर लोहरदगा में उपायुक्त लोहरदगा द्वारा ध्वजारोहण सुबह 10.30 बजे किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक लोहरदगा द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में सुबह 10.40 बजे और पुलिस लाईन में सुबह 11.20 बजे किया जाएगा। उप विकास आयुक्त लोहरदगा द्वारा पुराना डीआरडीए कार्यालय में सुबह 10.55 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। अनुमण्डल कार्यालय लोहरदगा में सुबह 11.00 बजे अनुमण्डल पदाधिकारी, लोहरदगा द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। बीएस कॉलेज स्टेडियम में होने वाले मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिल्पी नेहा तिर्की मंत्री, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, झारखंड सरकार द्वारा ध्वजारोहण सुबह 9.05 बजे किया जाएगा। इससे पूर्व मुख्य अतिथि का सैल्युटिंग बेस पर आगमन सुबह 8.50 में होगा। मुख्य अतिथि के संबोधन के पश्चात चयनित विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा ड्रिल डिस्प्ले और कराटे की कलाओं का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके उपरांत पारितोषिक, प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न प्रदान किया जाएगा। मुख्य समारोह के सफल आयोजन हेतु उपायुक्त द्वारा उपस्थित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में जिला स्तरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Spread the love