अशोक अनन्त
हंटरगंज (चतरा): प्रखंड के करैलीवार पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय मानामात, में योग प्रशिक्षक महित महतो द्वारा बच्चों को योग का प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य बच्चों को स्वस्थ और संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। योग के माध्यम से बच्चों में एकाग्रता, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच बढ़ाने पर जोर दिया गया।
योग प्रशिक्षक महित महतो ने बच्चों को विभिन्न योग आसनों का अभ्यास कराया, जैसे कि वज्रासन, बालासन और शवासन, जो बच्चों के मानसिक विकास और शांति के लिए बेहतरीन माने जाते हैं। इस प्रशिक्षण से बच्चों की एकाग्रता और स्मरण शक्ति बढ़ती है, साथ ही तनाव और चिंता कम होती है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक आनंद कुमार ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम होते रहना चाहिए वहीं प्रशिक्षक की उपस्थिति में सहायक अध्यापक अजय कुमार लाल ने योग से कोई फायदे नहीं है,इसलिए योग से दुर रहना चाहिए का तर्क दिया जो बच्चों के विकास और जिज्ञासा को नकारात्मक स्वरूप दे सकता है ऐसे शिक्षक को जिला शिक्षा पदाधिकारी को संज्ञान में लेकर त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए। शिक्षक को सर्वोपरी और राष्ट्र हित का सार्थक पहलु माना जाता है,इस तरह की नकारात्मक बातें छात्र के विकास में अवरुद्ध पैदा कर सकते हैं।
