वृद्ध महिला को जंगली हाथी ने पटक कर किया घालय

360° Crime Ek Sandesh Live

Kamesh Thakur

रांची: राजधानी रांची के सिल्ली थाना क्षेत्र के अजयगढ़ राजाटाड़ गांव में एक वृद्ध महिला को एक जंगली हाथी को पटक दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार राजाटांड गांव की उर्मीला देवी(60) नामक विधवा महिला को एक जंगली हाथी ने गांव के पास सड़क पर हमला कर दिया। इससे महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। हाथी ने महिला के पैरों को कुचल दिया है। महिला को सिर में गंभीर चोट है। इस घटना की सूचना वन विभाग के वनपाल जय प्रकाश साहू ने मिलते ही मौके पर पहुंचकर घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिल्ली भेजा। सिल्ली स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स भेज दिया गया है।