वाईबीएनयू वार्षिक खेल प्रतियोगिता 2023 का हुआ शुभारंभ

Ek Sandesh Live

Eksandeshlive Desk

रांची: वाईबीएन यूनिवर्सिटी रांची के तहत बुधवार को वाईबीएनयू वार्षिक खेल प्रतियोगिता 2023 “अभिनंदन” का शुभारंभ किया गया। यह खेल प्रतियोगिता 4 दिनों तक होगा और इस प्रतियोगिता में वॉलीबॉल (लड़के), कबड्डी (लड़कियां/लड़के), गोला फेंक (लड़कियां/लड़के), डिस्कस थ्रो (लड़कियां/लड़के), शतरंज/कैरम (लड़के/लड़कियां), रस्साकशी (लड़कियां/लड़के), 100 मीटर दौड़ (लड़कियां/लड़के), क्रिकेट (वाईबीएनयू कर्मचारी), क्रिकेट (लड़के) और म्यूजिकल चेयर (वाईबीएनयू पुरुष/महिला कर्मचारी) का आयोजन किया जायेगा। चार दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता 2023 “अभिनंदन” का समापन 9 दिसंबर को होगा।

प्रतियोगिता का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। तत्पश्चात अतिथियों को पुष्प गुच्छ के साथ सम्मानित किया गयाl वाईबीएन युनिवेर्सिटी वार्षिक खेल प्रतियोगिता 2023 “अभिनंदन” के मुख्य मुख्य अतिथि के तौर पर सैमी कुमार सिंह, अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी 2017 विश्व खेल, साक्षी सिंह, वरिष्ठ राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी थे। आज इनडोर गेम्स शतरंज/कैरम से वार्षिक खेल प्रतियोगिता 2023 “अभिनंदन” का शुभारंभ हुआ।

प्रतियोगिता से पूर्व बोलते हुए वाईबीएन विश्वविद्यालय के प्रो चांसलर रामजी यादव ने कहा कि इन खेलकूद प्रतियोगिता से बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। बच्चों में प्रतियोगिता की भावना बढ़ती है। वही मुख्य कार्यकारी अधिकारी इंजीनियर दीपक कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। वही मौके पर वाईबीएन विश्वविद्यालय प्रशासन समिति की उपस्थिति के साथ साथ विश्वविद्यालय के सभी अधिकारी, डीएसडब्लू डॉ. अर्पणा शर्मा, युनिवर्सिटी स्पोर्ट्स अकादमी के सदस्य रजनीश कुमार महतो, मिस प्रेमी, और शिक्षक एवं छात्र-छात्राए मुख्य रुप से उपस्थित थेl