वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

360° Crime Ek Sandesh Live

Kamesh Thakur

रांची: बुढ़मू पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का खुलासा करते हुए दो वाहन को जब्त किया। और दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बुढ़मू पुलिस थाना क्षेत्र के चौकी टांड़ तिरु फॉल के पास एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चला रहे थे, उसी दौरान तेज रफ्तार से एक मोटरसाईकिल और स्कूटी सवार लोगों को आते देखकर पुलिस ने टॉर्च जलाकर रोकने का इशारा किया तो दोनों लोगों ने अचानक पुलिस को देखकर सड़क पर मोटरसाईकिल और स्कूटी छोड़कर भागने लगे, जिसको पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ा। और थाना लाकर गहराई से पूछताछ किया गया, तो पकड़े गए दोनों युवकों ने पुलिस को अपना- अपना नाम बताया। एक ने विशाल कुमार तुरी जीएम आफिस के पीछे डकरा का रहने वाला बताया। और दूसरा ने अपना नाम समीर मुंडा देसवाली टोली आदर्श नगर थाना बरियातू रांची का रहने वाला बताया। गिरफ्तार हुए दोनों युवकों ने पुलिस को बताया कि ये बाईक और स्कूटी जिसको छोड़कर भाग रहे थे, यह चोरी का है। और दोनों ने पुलिस को बताया कि मोटरसाइकिल संख्या (जेएच 01 ईएम 8577) और स्कूटी (जेएच 01 एसी 9547) को दोनों ने मिलकर खलारी के डकरा में चोरी किया है, और दोनों चोरी के बाईक को बेचने के लिए ले जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस द्वारा कागजात की मांग करने पर बाईक का कागजात नहीं दिखाया। जिसके कारण पुलिस ने दोनों वाहन को जब्त करते हुए दोनों लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। छापेमारी अभियान में बुढ़मू थाना प्रभारी रितेश कुमार महतो, संजीव कुमार एवं बुढ़मू पुलिस बल के जवान शामिल थे।

Spread the love