वार्षिक आचार्य कार्यशाला सम्पन्न

360° Ek Sandesh Live

News by Nutan

लोहरदगा: वार्षिक आचार्य कार्यशाला का तृतीय दिवस अत्यंत प्रभावशाली एवं ज्ञानवर्धक रहा। प्रथम सत्र में कक्षा-कक्ष में नई शिक्षा नीति (NEP) के प्रभावी उपयोग पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई. जिससे शिक्षण प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उपायों पर विचार-विमर्श हुआ। द्वितीय सत्र में संस्कृति ज्ञान परीक्षा, संस्कार केंद्र तथा अध्यापन कौशल के विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। तृतीय सत्र में प्रतियोगिताओं, परीक्षा परिणाम एवं उपलब्धियों के साथ-साथ विद्या भारती कार्यकर्ता न्यास से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। चतुर्थ सत्र के अंतर्गत समापन सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के अध्यक्ष शशिधर लाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष विनोद राय, सचिव अजय प्रसाद तथा प्राचार्य बिपिन कुमार दास द्वारा दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । समापन सत्र में कविता दीदीजी द्वारा अतिथियों का परिचय तथा नीतू दीदीजी द्वारा कार्यशाला का वृत्तांत प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राचार्य, आचार्य-दीदीजी एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। विद्यालय को सर्वोपरि मानते हुए निरंतर सेवा करने वाले आचार्या आरती भगत को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में अध्यक्ष महोदय ने कहा कि शिक्षा संस्कार आधारित होनी चाहिए l उन्होंने कार्ययोजना के लक्ष्यों की प्राप्ति, अनुशासन के पालन तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हमारा जीवन मानव और मानवता की सेवा के लिए समर्पित होना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन रश्मि दीदीजी और धन्यवाद ज्ञापन रेणु दीदीजी द्वारा किया गया| कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय की अंतिम त्रैमासिक पत्रिका “मनोहर अभिव्यक्ति” का भी विमोचन किया गया। कार्यक्रम में सभी आचार्य -दीदी जी उपस्थित है l

Spread the love