Eksandeshlive Desk
रांची : भारत के अग्रणी दूरसंचार सेवा प्रदाता वी ने अमृतसर के प्रतिष्ठित स्वर्ण मंदिर में 5जी सेवाओं के लॉन्च के साथ पंजाब में अपने 3जी फुटप्रिन्ट को और बढ़ा लिया है। यह शुरूआत एक ऐसे स्थान पर हाई स्पीड कनेक्टिविटी को सहज बनाने के लिए की गई है, जहां रोजाना 1.5 लाख से अधिक श्रद्धालु और आगंतुक आते हैं। अमृतसर का स्वर्ण मंदिर दुनिया के ऐसे धार्मिक स्थलों में से एक है, जहां सबसे ज़्यादा श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। साथ ही इसे दुनिया की सबसे बड़ी कम्युनिटी किचन यानि लंगर सेवा के लिए भी जाना जाता है। ऐसे में भीड़-भाड़ भरे इस क्षेत्र में डेटा की मांग बहुत अधिक रहती है। नेटवर्क की इस भारी मांग को पूरा करने तथा पीक आवर्स के दौरान स्थिर, हाई-स्पीड कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने के लिए वी ने स्वर्ण मंदिर परिसर के भीतर एवं आस-पास के इलाकों में 5जी इन्फ्रास्ट्रक्चर की तैनाती और नेटवर्क के विस्तार पर फोकस किया है। नेटवर्क के इस विस्तार से स्वर्ण मंदिर, अमृतसर आने वाले वी के यूज़र बेहतर मोबाइल ब्रॉडबैण्ड स्पीड, कम लेटेंसी और ज्यादा भरोसेमंद कनेक्टिविटी का लाभ उठा सकते हैं।
इस तरह भीड़-भाड भरे इस इलाके में उनके लिए मोबाइल सेवाओं का अनुभव और भी बेहतर हो जाएगा। पंजाब के चण्डीगढ़, मोहाली, खरड़ और जीरकपुर में वी की 3 सेवाएं पहले से उपलब्ध हैं। दूरसंचार सेवा प्रदाता, योजना मुताबिक राज्य के अन्य क्षेत्रों में भी 56 सेवाओं का विस्तार कर रहा है तथा रोलआउट के अगले चरण की शुरूआत के साथ नेटवर्क के विस्तार के प्रयास जारी रखे हुए है। इस अवसर पर राहुल जोशी, सर्कल बिजनेस हैड पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू एवं कश्मीर, वोडाफोन आइडिया ने कहा कि स्वर्ण मंदिर में हमारी सेवाओं का 50 विस्तार पंजाब में हमारी विस्तार यात्रा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। हम क्षेत्र में अपना 50 फुटप्रिन्ट बढ़ाना जारी रखते हुए मुख्य सार्वजनिक स्थलों पर कनेक्टिविटी को मजबूत बनाने पर ध्यान केन्द्रित कर रहे हैं। लगातार बढ़ते डिजिटल अडॉप्शन के बीच हम अपने उपभोक्ताओं को नेटवर्क को तेज़ एवं भरोसेमंद अनुभव प्रदान करते रहने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
