वीर बाल दिवस के अवसर पर निकाली गई प्रभात फेरी

360° Ek Sandesh Live

रांची। गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा ने वीर बाल दिवस के अवसर पर बुधवार को प्रभातफेरी निकाली। सुबह 7:30 बजे कृष्णा नगर कॉलोनी रातू रोड स्थित मेट्रो गली चौक से प्रभात फेरी की शुरुआत हुई। रास्ते भर श्रद्धालु शबद गायन करते हुए प्रभात फेरी की शक्ल में गुरुद्वारा साहब पहुंचे, जहां सुबह 9 बजे प्रभात फेरी की समाप्ति हुई। प्रभात फेरी में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह, रांची महानगर के अध्यक्ष वरुण साहू, हरविंदर सिंह बेदी, महामंत्री बलराम सिंह, जितेंद्र वर्मा समेत भारतीय जनता पार्टी रांची महानगर के लगभग 100 से अधिक कार्यकर्ता श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए प्रभात फेरी में शामिल हुए। स्त्री सत्संग सभा एवं गुरु नानक सत्संग सभा की कीर्तन मंडली ने “मितर प्यारे नु हाल मुरीदां था कहणा और सूरा सो पहचानिए जो लड़े दीन के हेत पुरजा पुरजा कट मरे कबहुं ना छाड़े खेत एवं “वेला आ गया हे दादी जुदाई दा, आज मुड़ के होणा नहीं तैनु दसिये किवे की होणा है” जैसे कई शबद गायन कर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। सरदार छोटू सिंह ने निशान साहब उठाकर प्रभात फेरी की अगुवाई की।

Spread the love