हजारीबाग: विनोबा भावे विश्वविद्यालय के शिक्षाशास्त्र विभाग के तत्वावधान में बुधवार को विश्व मानव अधिकार दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। विषय था “मानव अधिकार और शिक्षा।” विभागाध्यक्ष प्रो तनवीर यूनुस ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।कार्यक्रम में विद्यार्थियों में रौशन, पंकज, निशा, उमर, फारूक, उसलूब, सानिया, रिजवी, सुनिधि, पारुल, आकांक्षा, रितु, रक्षिता, खुशबू, शालिनी, भावना, श्याम सुंदर, नेहा आदि प्रशिक्षुओं ने मानव अधिकार के विभिन्न बिंदुओं पर अपने विचार रखें। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रो तनवीर यूनुस तथा डॉ मृत्युंजय प्रसाद ने मानव अधिकार दिवस की शुभकामनाएं सबको दी। इससे पूर्व आचार्य विनोबा भावे के चित्र पर पुष्पअर्पण तथा दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मंच का संचालन विभागीय प्राध्यापक डॉ निशा सिन्हा तथा धन्यवाद ज्ञापन चौधरी प्रेम प्रकाश ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विभागीय प्राध्यापक डॉ विनीता बनकीरा, डॉ अमिता कुमारी तथा डॉ कुमारी भारती ने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। कार्यक्रम में 4-वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम तथा एमएड पाठ्यक्रम के प्रशिक्षु अच्छी संख्या में उपस्थित हुए।
