Vishnu Laha
सिल्ली: विधायक अमित महतो का विशाल विजय जुलूस निकाला गया। साथ में उनकी धर्मपत्नी सीमा देवी भी उपस्थित थी। प्रधान कार्यालय सिल्ली में उन्होंने सिल्ली वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह जीत अमित महतो का नहीं बल्कि आप सबों का जीत है। उन्होंने कहा कि अब युवा साथी हमारे कार्य से गर्व महसूस करेंगे शर्म नही। किसी भी तरह का कार्य के लिए आप हमसे निसंकोच मिल सकते हैं। श्री महतो ने कहा कि जिस विश्वास के साथ आपने हमें भरोसा किया है उस पर खरा उतरना है। उन्होंने लोगों को खतियानी जोहार बोल कर संबोधित किया। मौके पर कांग्रेस व झामुमो के कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की।