Mustafa Ansari
रांची: मनरखन महतो ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कॉलेज के अध्यक्ष मनरखन महतो व प्रबंधन समिति ने विद्यार्थियों के बनाए मॉडल को देखा और उनके बारे में जानकारी प्राप्त की। मुख्य अतिथि सह कॉलेज के अध्यक्ष मनरखन महतो ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन से छात्र-छात्राओं के अंदर छुपी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है,और वैज्ञानिक सोच और अनुसंधान के प्रति प्रेरित भी करता है। विद्यार्थियों द्वारा कुल 21 अलग-अलग विषयों जैसे उत्सर्जन तंत्र,श्वसन तंत्र,प्रकाश गमन,जड़त्व का दैनिक जीवन में प्रभाव,वर्षा जल संरक्षण,सूर्य ऊर्जा की उपयोगिता,वायु प्रदूषण, गणितीय सूत्र,फूड पिरामिड,सौर ऊर्जा, सिंचाई आदि से संबंधित मॉडल और चार्ट बनाकर प्रस्तुत किए गए।
कार्यक्रम में बेहतर मॉडल और इस विषय के बारे में जानकारी देने के लिए संस्थान के कुमारी खुशी एवं समूह (डीएलएड 2024-26) प्रथम व सीमा कुमारी एवं समूह (बीएससी नर्सिंग 2023-27) द्वितीय तथा कृति शर्मा एवं समूह (बीएड 2023-25) तृतीय स्थान पर रहे। जिन्हें निर्णायक मंडली द्वारा पुरस्कृत किया गया। अवसर पर ट्रस्टी विरेन्द्रनाथ ओहदार,खुशबू सिंह,कृति काजल,निदेशक मनोज कुमार महतो, प्रबंधक मुकेश कुमार,प्रशासिका मीना कुमारी,पूनम कुमाारी,मनरखन महतो बीएड कॉलेज के प्राचार्य डॉ दूधेश्वर महतो,मनरखन महतो नर्सिंग कॉलेज के प्राचार्य चित्रवेल वी,मनरखन महतो फार्मेसी कॉलेज कि प्राचार्या रागिनी कुमारी,मनरखन महतो पारामेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डी के शर्मा,सभी व्याख्यातागण एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे।