विकास ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूटशंस में फेयरवेल पार्टी

360° Education Ek Sandesh Live

Mustafa Ansari

रांची: विकास ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूटशंस नेवरी विकास रांची में शनिवार को फेयरवेल पार्टी पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रशिक्षुओं ने नागपुरी व हिन्दी गीतों पर नृत्य कर कार्यक्रम का समा बांधा व खूब मनोरंजन किया। छात्र-छात्राओं की गजब की प्रतिभा देखकर खूब तालियां बजी। एक से बढ़कर एक प्रस्तुति प्रशिक्षुओं ने पेश की। कार्यक्रम से पहले प्रशिक्षुओं ने डायरेक्टर राधा चरण सिंह,प्रिंसिपल,डा० एपी सिंह,वाईस प्रिंसिपल एसके तिवारी व विकास सेवा निकेतन के अध्यक्ष राम लखन मेहता,कोषाध्यक्ष अनील सिंह,वरिष्ठ सदस्य सतेन्द्र सिंह के अलावा तमाम जो मौजुद अतिथि थे उनका तिलक लगाकर व पुष्प वर्षाकर स्वागत किया। तत्पश्चात अतिथियों द्वारा सामूहिक रूप से द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत हुई। निदेशक राधा चरण सिंह ने छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा आप जहाँ भी रहें पुरे इमानदारी के साथ अपने कार्यों का निर्वाहन करें।

संस्था एवं अपने माता-पिता का नाम रौशन करें। इसके साथ ही तमाम प्रशिक्षुओं को आह्वान करते हुए अपने ऊर्जा को सकारात्मक कार्यों में लगाते हुए देश व समाज की प्रगति में अपना योगदान देने की बात कही। सेवा निकेतन के अध्यक्ष राम लखन मेहता ने कहा विकास ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूटशंस से कोर्स कर सैकड़ों छात्र-छात्राएं सरकारी तथा प्राइवेट नौकरी कर रहे हैं। नर्सिंग में करियर की अपार संभावनाएं हैं,आप जहां भी रहे अपने काम को ईमानदारी पूर्वक करें हमारी शुभकामनाएं आप लोगों के साथ है। वरिष्ठ सदस्य सत्येन्द्र सिंह ने कहा कि हमें अपने अंदर के जुनून को बरकरार रखना चाहिए व हर काम को अच्छी तरह से करने की जिद होनी चाहिए। क्योंकि यही जिद जीवन में सफलता की सीढ़ी है। इनके अलावे प्राचार्य डा० एपी सिंह,डा० शिव प्रसाद सिंह,एसके तिवारी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं ने अनेकों मनमोहक नृत्य व गायन प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में मिस फेयरवेल सुमन कुमारी व मिस्टर फेयरवेल मनोज कुमार को चयन किया गया। इस मौके पर इंस्टीच्यूट के अनिल सिंह,मो० इरशाद, नाजिस अंसारी,मोनिका कुमारी,अनुराधा कुमारी,अनूपा खलखो,श्रेया झा,नीता कुमारी,अलिया कुमारी आदि समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं मौजुद थे।