विकास ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने भव्य रूप से मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

360° Ek Sandesh Live

Mustaffa

मेसरा : बीआईटी मेसरा थाना क्षेत्र के नेवरी विकास चौक पर स्थित व विकास सेवा निकेतन द्वारा संचालित,विकास ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशंस में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस भव्य रूप से मनाया गया। जिसमें एकता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत सूर्य नमस्कार और प्राणायाम के साथ हुई। इसके बाद लोगों ने भुजंगासन,मयूरासन,सिंहासन, शलभासन,उष्ट्रासन,तितली आसन और अन्य विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया। योग प्रशिक्षक ने मौजुद लोगों को आसनों की सही तकनीक और उनके लाभ बताए। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के साथ-साथ संस्थान के कर्मचारियों एवं अन्य सदस्यों ने भी उत्साहपूर्वक योगाभ्यास में हिस्सा लिया। इंस्टीट्यूशंस के सचिव राधा चरण सिंह ने योग के महत्व के बारे में बताया। उन्होने प्राणायाम के मूल सिद्धांतों की व्याख्या की,और उन आसनों और श्वास-प्रश्वास के व्यायामों बारे में जानकारी प्रदान की गई जिनका अभ्यास दैनिक रूप से किया जा सकता है। अध्यक्ष रामलखन मेहता ने प्रतिदिन योग करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि नियमित योग अभ्यास से मानसिक और बौद्धिक स्वास्थ्य बेहतर होता है। कार्यक्रम का संचालन वाइस प्रिंसिपल एसके तिवारी ने किया। मौके पर संस्थान के प्रिंसिपल डॉक्टर एपी सिंह,मोहम्मद इरशाद,सभी व्याख्याता गण शिक्षकोतर,कर्मचारी एवं सभी छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Spread the love