विंसेंट आइंद की अगुवाई में क्रिज्म मिस्सा बलिदान संपन्न

360° Ek Sandesh Live Religious


रांची: राजधानी के पुरूलिया रोड स्थित संत मारिया महा गिरजाघर में मंगलवार को नए महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद की अगुवाई में क्रिज्म मिस्सा बलिदान संपन्न हुआ। क्रिज्म मिस्सा कैथोलिक कलीसिया में सभी पुरोहितों के लिए एकता, धर्माध्यक्ष के प्रति आज्ञाकारिता व समर्पण का प्रतीक हैं। मौके पर 300 से अधिक पुरोहितगण उपस्थित थे। रांची के सभी पुरोहितों ने आर्चबिशप विंसेंट आंइन्द के समक्ष अपने पुरोहिताई कर्त्तव्यों का नवीनीकरण किया।इसमारोह में पवित्र तेलों की आशीष हुई ।पवित्र समारोह में पवित्र तेलों की आशीष की गई। (तीन प्रकार के पवित्र तेल) कैथोलिक कलीसिया में प्रत्येक वर्ष पस्का पर्व के पहले पुण्य सप्ताह में तीन प्रकार के पवित्र तेलों में आशीष की जाती हैं। जिनमें दीक्षार्थियों का तेल, पवित्र विलेपन का तेल और बीमारों का तेल शामिल हैं। मौके पर पवित्र तेलों को फादर अमित डुंगडुंग, फादर बिपिन टोपनो और फादर असीम मिंज ने महाधर्माध्यक्ष के सम्मुख प्रस्तुत किया। यह अनुष्ठान प्रत्येक धर्मप्रांत के महागिरजाघर में सम्पन्न होती है। आर्चबिशप विंसेंट आंइन्द ने अपना कार्यभार संभलने के बाद पहली बार रांची के सभी पुरोहितों के साथ क्रिज्म मिस्सा संपन्न किया. इस मौके पर आर्चबिशप विंसेंट आंइन्द ने (धर्मोपदेश) संदेश में कहा कि, सही मायने में सभी पुरोहितों का आज जन्मदिन है, क्योंकि आज ही दिन में पुरोहितों का संस्कार प्रभु ने स्थापित किया। साथ ही उन्होंने कहा कि पुरोहित एवं विश्वासी एक दूसरे के पूरक हैं। सभी पुरोहितों से प्रार्थना करने की बात कही। क्रिज्म मिस्सा पर रांची के नए आर्चबिशप विंसेंट आंइन्द के अलावा फादर आनंद डेविड खलखो, फादर मनोज, फादर प्रसन्न तिर्की, फादर वीरेंद्र खलखो, फादर प्रफुल तिग्गा, फादर विंसेंट मिंज, फादर अंजलुस एक्का, फादर विनय केरकेट्टा, फादर जॉर्ज मिंज, फादर बिपिन तोपनो एवं ख्रीस्त विश्वासी शामिल हुए।