विस चुनाव को लेकर गिरीश चोड़ानकर रांची पहुंचेंगे 31 को

360° Ek Sandesh Live Politics

by sunil
रांची : आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए झारखंड हेतु गठित स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष गिरीश चोड़ानकर सदस्य पूनम पासवान एवं प्रकाश जोशी शनिवार को रांची पहुंचेंगे। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया कि रांची पहुंचने के बाद स्क्रीनिंग कमेटी के पदधारी 31 अगस्त को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, विधायक दल नेता, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, झारखंड से आने वाले राष्ट्रीय पदाधिकारी, वर्तमान एवं पूर्व सांसदों, विधायक दल उप नेता कांग्रेस के मंत्रियों पूर्व मंत्रियों, अग्रणी मोर्चा संगठन के अध्यक्षों से मुलाकात करेंगे। 1 अगस्त को 12:00 बजे से कांग्रेस भवन में समिति जिला अध्यक्षों,विभिन्न विभागों के अध्यक्षों, बोर्ड,निगम और आयोग के अध्यक्षों तथा विधानसभा चुनाव लड़ने हेतु इच्छुक उम्मीदवारों से मुलाकात करेगी। इस क्रम में समिति के सदस्य सभी विधानसभा क्षेत्र के लिए राजनीतिक,सामाजिक,समीकरण भौगोलिक परिस्थितियों तथा अन्य पहलुओं की विस्तृत रूप से जानकारी लेकर उस पर समीक्षा करेंगे और सक्षम उम्मीदवारों की सूची तैयार करने की प्रक्रिया करेंगे।

Spread the love