by sunil
रांची : प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निदेर्शानुसार प्रदेश कांग्रेस के कार्यालय प्रभारी एवं मीडिया प्रभारी,चेयरमैन सहित सभी प्रवक्ता एवं सोशल मीडिया चेयरमैन तथा सोशल मीडिया कोआॅर्डिनेटर पूर्व की भांति कार्यरत रहेंगे। उक्त आशय की जानकारी प्रदेश कांग्रेस के मीडिया चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी ने दी। श्री कमलेश ने निर्देश देते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन और सरकार द्वारा जनमुद्दों को लेकर किए गए कार्यों को मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचाना है ताकि झारखंड में कांग्रेस के सिद्धांतों के अनुसार किए गए कार्यों से जनता परिचित हो सके। महागठबंधन सरकार द्वारा किए गए कार्यों को विभिन्न संवाद माध्यमों से भाजपा द्वारा अपना बताने की कोशिश की जाती है जिससे जनता भ्रमित होती है इसलिए आवश्यक है की जनकल्याण के किए गए कार्यों को मीडिया के माध्यम से लगातार जनता के समक्ष रखा जाए और उन्हें किसी प्रकार के छलावे मे फंसने से बचाया जाए।